मप्र में 3 बहनों ने पीएचडी कर रचा इतिहास

रीवा, 3 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के रीवा जिले की तीन बहनों ने एक साथ पीएचडी करके इतिहास रचा है और लिम्का ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इन तीनों बहनों को जिले के प्रभारी मंत्री डाह. नरोत्तम मिश्रा ने बधाई दी है।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी मे बताया गया है कि रीवा जिले की तीन बहनों अर्चना मिश्रा, अंजना और अंशु ने पीएचडी़ की है। रीवा जिले के छोटे-से गांव रकरिया के एक मध्यमवर्गीय परिवार की तीन बहनों ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा से अपनी पीएचडी एक साथ पूरी की। विपरीत परिस्थितियों में की गई कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है कि तीनों ने महत्वपूर्ण शोध पूरा कर अपना नाम लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करवाया है।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने उम्मीद जताई है कि मध्यप्रदेश में बेटियां सरकार और समाज के सहयोग से विभिन्न क्षेत्र में इसी तरह कामयाबी हासिल करती रहेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493