उप्र : महिला ट्रेन के शौचालय में भ्रूण छोड़कर भागी

झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 7 के सामने वाशिंग पिट पर झांसी से कानपुर जाने के लिए ट्रेन 51803 पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी, तभी कोच नंबर 12440 में बैठे कुछ यात्रियों ने शौचालय में एक भ्रूण को देखा। यह उनके रोंगटे खड़े हो गए। उन्होंने इसकी सूचना डिप्टी एसएस को दी। डिप्टी एसएस ने रेलवे डॉक्टर के साथ ट्रेन में पहुंचकर शौचालय का निरीक्षण किया। डॉक्टर ने भ्रूण 5-6 माह का बताया और उसे मृत घोषित किया।

डिप्टी एसएस ने इस घटना की सूचना जीआरपी व आरपीएफ को दी। आरपीएफ और जीआरपी ने भ्रूण को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भ्रूण और उसकी निर्दयी मां को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493