गृह मंत्रालय ने पेलेट गन की जगह ‘मिर्ची बम’ को दी मंजूरी

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की रविवार को होने वाले कश्मीर दौरे से ठीक पहले बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने शनिवार को भीड़ से निपटने के लिए ‘मिर्ची बम’ को पेलेट गन के विकल्प के तौर पर मंजूरी दे दी।

सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पेलेट गन की जगह ‘पीएवीए’ (मिर्च पावडर भरे ग्रेनेड) के इस्तेमाल को मंजूरी दी।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पेलेट गन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है, क्योंकि सुरक्षा बल बेहद असाधारण परिस्थितियों में इसके इस्तेमाल करते रहने की मांग करेंगी।

उल्लेखनीय है कि कश्मीर घाटी में जारी अशांति के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पेलेट गन से बड़ी संख्या में लोगों के दृष्टिहीन होने के बाद पेलेट गन के इस्तेमाल की काफी आलोचना हुई।

एक आधिकारिक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “सरकार ने आज (शनिवार) पीएवीए (मिर्ची बम) के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी। इसका मतलब हुआ कि भीड़ को नियंत्रित करते समय असाधारण परिस्थितियों में ही मिर्ची बम का इस्तेमाल किया जाएगा।”

सूत्रों ने संकेत दिया कि जल्द ही नमूना के तौर पर मिर्ची बम की पहली किश्त कश्मीर भेजी जा सकती है।

सूत्र ने बताया कि मिर्ची बम से लोग अशक्त हो जाएंगे जिससे उन्हें हिरासत में लेना या हिंसक गतिविधि से रोकना आसान हो जाएगा।

इस मिर्ची बम या ग्रेनेड पर लखनऊ स्थित भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान की प्रयोगशाला में पिछले एक वर्ष से अनुप्रयोग चल रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493