पैसे चुराना चाहेंगे फेड अल्वारेज

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। फेड अल्वारेज के निर्देशन में बनी हालिया फिल्म ‘डोंट ब्रीद’ मूल रूप से डकैती पर आधारित है, लेकिन उन्होंने स्वयं एक कैंडी भी नहीं चुराई है। वह कहते हैं कि अगर उन्हें कुछ चुराना पड़ा तो वह पैसे चुराना चाहेंगे।

उरुग्वे के इस फिल्मकार को ‘एविल डेड’ फिल्म का रीमेक बनाने के लिए जाना जाता है।

आईएएनएस द्वारा यह पूछे जाने पर कि वह किस चीज की चोरी या डकैती करने की योजना बनाएंगे तो ई-मेल के जरिये इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “कठिन सवाल। मैंने अपने जीवन में कुछ भी नहीं चुराया है।”

फेड कहते हैं कि अगर उन्हें कुछ चुराना ही पड़ा तो वह शायद पैसे चुराएंगे। वह परिवार के लिए मायने रखने वाली या निजी चीजों को नहीं चुराएंगे। वह उन्हीं चीजों को चुराएंगे, जिसका बीमा किया गया हो। इससे परिवार को कोई नुकसान नहीं होगा।

फिल्म ‘डोंट ब्रीद’ भारत में शुक्रवार को रिलीज हो रही है। यह दोस्तों के एक समूह की कहानी है जो एक धनी अंधे शख्स के यहां सेंधमारी करते हैं। वे लोग सोचते हैं कि होशियारी से चोरी कर बच जाएंगे, लेकिन वे गलत हैं।

फिल्म में जेन लेवी, डायलन मिनेट, डेनियल जोवैटो और स्टीफन लैंग मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493