परिणय सूत्र में बंधे निर्देशक विक्रम कुमार

चेन्नई, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। आर. माधवन अभिनीत ’13 बी’ और सूर्या की साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म ’24’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों के निर्देशन के लिए मशहूर विक्रम कुमार रविवार को श्रीनिधि के साथ परिणय सूत्र में बंध गए।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “शादी सुबह हुई, जिसमें परिवार और युगल के करीबी मित्र शामिल हुए हैं। शाम में दावत की योजना है।”

शादी के मेहमानों में अभिनेता सूर्या और संगीतकार ए. आर. रहमान भी शामिल रहे।

विक्रम और श्रीनिधि की मुलाकात फिल्म ’24’ में काम करने के दौरान हुई, जिसके बाद वे एक-दूसरे के करीब आए और उन्होंने शादी का फैसला लिया।

दो बार के ऑस्कर विजेता संगीतकार रहमान के साथ फिल्म ’24’ में श्रीनिधि ने बतौर साउंड डिजाइनर काम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493