मदर टेरेसा को संत की उपाधि आज, हजारों लोग वेटिकन पहुंचे

वेटिकन सिटी, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। मदर टेरेसा को रविवार दोपहर संत की उपाधि प्रदान की जानी है, जिसके लिए यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। पोप फ्रांसिस उन्हें संत की उपाधि प्रदान करेंगे।

इस अवसर का गवाह बनने के लिए यहां सेंट पीटर्स स्क्वायर में हजारों लोग पहुंचे हैं।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पोप फ्रांसिस मदर टेरेसा की 19वीं पुण्यतिथि की पूर्वसंध्या पर ‘मास’ (विशेष प्रार्थना) का आयोजन करेंगे और मदर को संत की उपाधि से विभूषित करेंगे। मदर का निधन पांच सितम्बर, 1997 को हुआ था।

‘बीबीसी’ के मुताबिक, मास में शामिल होने के लिए बहुत से लोग रविवार तड़के ही वेटिकन पहुंच गए।

उत्सव में पूरे इटली से कुछ 1,500 बेघर लोगों को बस द्वारा रोम लाया गया और उसके बद ‘सिस्टर्स ऑफ चैरिटी’ की 250 ननों और पादरियों द्वारा पिज्जा भोज परोसा गया।

वेटिकन ने 2002 में घोषित किया था कि मदर टेरेसा से प्रार्थना करने के बाद एक भारतीय महिला के पेट का ट्यूमर चमत्कारिक रूप से ठीक हो गया था।

पोप फ्रांसिस ने पिछले साल उनके नाम एक और चमत्कार को मान्यता दे दी थी। इसके बाद उन्हें संत बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया था।

2003 में उन्हें धन्य घोषित किया गया था, जो संत बनाए जाने की प्रक्रिया का पहला चरण है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493