लंदन, 4 सितंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता कॉलिन फर्थ कहते हैं कि उनके द्वारा उनकी लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘प्राइड एंड प्रिज्युडिस’ में निभाई गई मिस्टर डार्सी की भूमिका को महिलाएं क्यों पसंद करती हैं, इसका कारण वह नहीं समझ पाते।
फर्थ (55) ने 1995 में इस उपन्यास के टीवी रूपातंर में प्रतिष्ठित जेन आस्टेन का किरदार निभाया था।
फर्थ ने वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट यूके’ को बताया, “महिलाओं का उसके प्रति आकर्षित होना मुझे हैरान करता है। जेन ऑस्टेन महिलाओं के बारे में बहुत अच्छा लिखती हैं। लेकिन वह वास्तव में पुरुषों के दृष्टिकोण से उनके बारे में नहीं लिखती हैं। जब मैं डार्सी की भूमिका के लिए लिया गया तो मुझे लगा कि वह निरंकुश, कठोर और घृणा करने लायक हैं और मैं यह समझ नहीं पाता था कि त्यौंरिया चढ़ाने के अलावा इस भूमिका में करने के लिए क्या है।”
यह भूमिका फर्थ के कैरियर में मील का पत्थर साबित हुई, लेकिन वह इस चरित्र के प्रति आकर्षण को समझ नहीं पाए हैं।
फर्थ का कहना है कि उन्हें लगता था कि घृणास्पद, कुरूप, अनुमान लगाने वाला और अहंकारी चरित्र को निभाना मजेदार होगा।
फर्थ कहते हैं कि उन्हें यह अजीब लगता है लोग इस चरित्र को पसंद करते हैं। उन्हें इस बात की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। 20 साल के बाद भी फर्थ इस चरित्र को पसंद करने का कारण नहीं समझ सके हैं।
dharmpath.com dharmpath