भागवत: मदर टेरेसा का मक़सद था धर्म परिवर्तन

A-Muslim-gifted--Golden-Geeta-to-RSS-Cheif--Mohan-Bhagvat_55d197ed9741eराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत का मानना है कि ग़रीबों की सेवा करने के पीछे मदर टेरेसा का मुख्य मक़सद लोगों को ईसाई बनाना था.

राजस्थान के भरतपुर में एक ग़ैर-सरकारी संगठन ‘अपना घर’ के ज़रिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था, “मदर टेरेसा की सेवा अच्छी रही होगी. पर इसमें एक उद्येश्य हुआ करता था कि जिसकी सेवा की जा रही है उसको ईसाई बनाया जाए. ”

आरएसएस के सरसंघचालक ने आगे कहाथा, “सवाल सिर्फ़ धर्म बदलने का नहीं है. लेकिन यह धर्मांतरण सेवा के नाम पर किया जाता है, तो इससे सेवा का मूल्य ख़त्म हो जाता है.”

जिस संस्था के निमंत्रण पर मोहन भागवत वहां गए थे उसकी तारीफ़ करते हुए भागवत ने कहा था कि इस एनजीओ का उद्देश्य विशुद्ध रूप से ग़रीबों और असहाय लोगों की सेवा करना है.

भागवत का बयान ऐसे समय आया था जब पिछले कुछ महीनों में राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों पर ईसाइयों के पूजा स्थल पर हमले हुए हैं.

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले ही ईसाइयों के एक कार्यक्रम में भाग लिया था और उन्हें आश्वस्त किया था कि किसी भी धर्म पर होने वाले हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

बीबीसी से साभार

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493