उप्र : 10 हजार आरक्षण समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

LKO-02 (1)(लखनऊ) -प्रदेशभर से लखनऊ में एकजुट हुए करीब दस हजार आरक्षण समर्थकों ने बाइक रैली निकाली। रैली पॉलीटेक्निक गेट से फतेहगंज, महराजगंज, उन्नाव, नारायणपुर, फतेहगंज से वापस लखनऊ आई।

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने कहा, “मोदी सरकार पदोन्नति बिल जानबूझकर पास नहीं कर रही है। इसलिए उसका हर हाल में उप्र से सफाया करना है।”

के.बी. राम ने कहा कि मोदी सरकार ने बाबा साहब के नाम पर दलित समाज को गुमराह किया है। सपा-भाजपा सरकार के आरक्षण विरोधी गठजोड़ का खुलासा कर उप्र में आरक्षण समर्थक सरकार बनानी है।

वहीं, रामशब्द जैसवारा ने कहा, “उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का बिहार चुनाव से भी बदतर हश्र करना है, इसके लिए जी-जान लगा दी जाएगी।”

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इसी महीने लखनऊ में प्रदेशव्यापी सम्मेलन होगा, जिसमें देश के अन्य राज्यों के आरक्षण समर्थक भी हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493