मप्र : विवादों में घिरे 2 अफसरों सहित 16 आईपीएस का तबादला

भोपाल, 4 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया है, हाल ही में विवादों में आए दो वरिष्ठ अधिकारियों सहित 16 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अफसरों की नई पदस्थापना की गई है।

राज्य के कटनी जिले में एक कोयला कारोबारी की कथित तौर पर पैरवी करने के कारण विवादों में आए लोकायुक्त के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक अवस्थी को उनके पद से हटा दिया गया है और उन्हें पुलिस मुख्यालय में तकनीकी सेवाओं में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह होमगार्ड जवानों को 41 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त किए जाने के आदेश से चचरओ में आए महानिदेशक होमगार्ड मैथिलीशरण गुप्ता को भी हटाते हुए उन्हें विशेष पुलिस महानिदेशक, पुलिस सुधार बना दिया गया है।

इनके अलावा संजय चौधरी को पुलिस महानिदेशक जेल, राजेंद्र कुमार को संचालक लोक अभियोजन, सर्वजीत सिंह को अध्यक्ष पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, अनिल कुमार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आदिम जाति विभाग, वी मारिया कुमार को विशेष पुलिस महानिदेशक साइबर सेल, राजीव कुमार टंडन को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) बनाया गया है।

इसी तरह जीपी सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल, संजय माने को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, रवि कुमार गुप्ता को पुलिस उप महानिरीक्षक होशंगाबाद, सतीश कुमार सक्सेना को पुलिस महानिरीक्षक सागर, राजेश प्रसाद पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण), अनुराग शर्मा को सेनानी 14वीं बटालियन ग्वालियर और अतुल सिंह को पुलिस अधीक्षक गुना बनाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493