नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीतिक मामलों की समिति ने रविवार को व्यंग्यकार और अभिनेता गुरप्रीत सिंह घुग्गी को पंजाब ईकाई का नया संयोजक नियुक्त किया है। उन्हें सुच्चा सिंह छोटेपुर के स्थान पर नियुक्त किया गया है। छोटेपुर को भ्रष्टाचार के आरोप में हाल ही में पद से हटा दिया गया था।
छोटेपुर को एक वीडियो में टिकट देने के एवज में पार्टी कार्यकर्ता से रुपये लेते हुए दिखने के बाद 26 अगस्त को पद से हटा दिया गया था।
पार्टी की विज्ञप्ति में कहा गया कि घुग्गी ने इस फरवरी में पार्टी में शामिल हुए थे और वे जल्द ही संयोजक का पद ग्रहण करेंगे।
dharmpath.com dharmpath