लखनऊ, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से उमस बढ़ी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और उमस में इजाफा होगा। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सिसय तक की वृद्घि दर्ज की जाएगी। आद्र्रता का स्तर 80 फीसदी तक दर्ज किया जाएगा, जिससे उमस बढ़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री, कानपुर का 23 डिग्री, गोरखपुर का 24.2 डिग्री और इलाहाबाद का 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath