पटना, 5 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के दक्षिणी इलाकों सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।
एक दिन पूर्व यानी रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री, पूर्णिया का 34.2 डिग्री तथा गया का 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 40.70 मिलीमीटर तथा भागलपुर में 7.90 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath