दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई रही

नई दिल्ली, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहे। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिनभर आसमान में आंशिक बदली छाए रहने की संभावना है।”

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में एक दिन पहले यानी रविवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493