वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डियोनाडरे कार्लोस के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुर्तेते द्वारा 1 जुलाई को कार्यभार संभालने के बाद 1 सितंबर तक पुलिस अभियान में मादक पदार्थो से जुड़े 1,011 संदिग्ध मारे गए।
उन्होंने कहा, इसी बीच 1,805 मारे गए व्यक्तियों के मामलों की जांच हुई है।
पुलिस ने 14,798 संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया जबकि नशा करने और उसको बढ़ावा देने वाले 6,85,740 लोगों ने अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
dharmpath.com dharmpath