नई दिल्ली, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। डिजिटल इमेजिंग कंपनी कैनन ने सोमवार को एडी उदगव को कैनन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का नया उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की।
उदगव उपभोक्ता इमेजिंग और सूचना केंद्र (सीआईआई) भाग का नेतृत्व करेंगे।
भारत में व्यापार के सीआईआई विभाग के प्रमुख के तौर पर उदगव कैनन इमेजिंग कम्यूनिकेशन्स उत्पादों के विकास (आईसीपी) और व्यापार व उपभोक्ता प्रणाली उत्पाद (सीएसपी) की देखरेख की जिम्मेदारी संभालेंगे।
उदगव कैनन से 31 सालों से जुड़े हुए है। उन्होंने अमेरिका, हांगकांग, सिंगापुर और चीन के विदेशी बाजारों में कैनन के लिए काम किया है।
dharmpath.com dharmpath