मुंबई, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर सभी को बधाई संदेश दिया और कामना की कि ईश्वर सभी के लिए प्रेम, शांति और खुशहाली लाएं।
बॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर के जरिये लोगों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी।
अमिताभ बच्चन : गणेश चतुर्थी की बधाई। सभी को संपन्नता, शांति और तरक्की मिले।
अनुपम खेर : सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई। हमेशा प्यार, शांति और खुशियां मिले।
श्रीदेवी : आप सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई। उम्मीद करती हूं कि यह उत्सव सभी के लिए प्यार, शांति और खुशियां लाए।
हेमा मालिनी : तमिलनाडु में गóो से बने गणेशजी, दो टन गóो से 20 लोगों ने इसे बनाया है। उन्हें इसमें चार दिन लगे। आप सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं और बधाई।
काजोल : गणेश चतुर्थी सभी के लिए खुशियां और समृद्धि लाए।
मधुर भंडारकर : भगवान गणेश आपकी चिंताएं दूर करे, आपकी खुशियां बढ़ाए और आपके आसपास अच्छाई लाए। गणेश चतुर्थी की बधाई।
dharmpath.com dharmpath