त्रिपुरा में जनजाति नेता हरंगखावल बने तृणमूल विधायक दल के नेता

अगरतला, 5 सितंबर (आईएएनएस)। दिग्गज जनजाति नेता और त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रमुख दिबा चंद्रा हरंगखावल तृणमूल कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिए गए। पार्टी के उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। हरंगखावल अप्रैल में 6 कांग्रेस विधायकों के साथ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुदीप रॉय बर्मन की अगुवाई में 6 विधायकों ने 7 अप्रैल को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और 7 जून को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने यह कदम कांग्रेस का पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान वाम दलों के साथ गठबंधन हो जाने के विरोध में उठाया था।

रॉय ने बताया, “दिबा चंद्रा हरंगखावल को पार्टी का त्रिपुरा विधायक दल का नेता चुना गया है। पार्टी की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती इस फैसले की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष को जल्द ही देंगे।”

इन 6 विधायकों को तीन महीने तक चले वादविवाद के बाद 29 अगस्त को त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष रामेंद्र चंद्र देबनाथ ने तृणमूल सदस्य के रूप में मान्यता दी। अध्यक्ष ने नियमों, सर्वोच्च न्यायालय के फैसलों को हवाला देते हुए राज्य विधानसभा में तृणमूल को मुख्य विपक्षी दल के रूप में मान्यता देने से इनकार कर दिया था।

सांसद मुकुल रॉय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को मुख्य विपक्षी दल का दर्जा जल्द ही हासिल होगा, क्योंकि पार्टी नियमों और अदालती फैसलों का हवाला देते हुए इसकी मांग करेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493