‘बैड मॉम्स’ के पोस्टर पर रूस में प्रतिबंध

मॉस्को, 5 सितंबर (आईएएनएस)। मिला कुनिस अभिनीत फिल्म ‘बैड मॉम्स’ रूस में मुश्किल में पड़ गई है, क्योंकि इस अभिनेत्री के आखिरी नाम का यहां कुछ और मतलब निकलता है।

हॉलीबुड रिपोर्टर डॉट कॉम के मुताबिक, सेंट पीटर्सबर्ग की एड एजेंसी ने इस फिल्म के पोस्टर लगाने से मना कर दिया, क्योंकि इसके पोस्टर पर लिखी उस बात का यहां कथित यौन निहितार्थ निकल रहा है। इसमें लिखा गया है, “क्या आप कुछ कुनिस चाहते हैं?”

कहा जाता है कि एड एजेंसी इसमें लिखे गए शब्द ‘कुनिस’ से परेशान है, जोकि फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के नाम का आखिरी हिस्सा है। रूसी भाषा में कुनिस का मतलब ‘मुखमैथुन’ होता है।

रूस में इस फिल्म की वितरक वोल्गा ने इस खबर पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

कंजरवेटिव पार्टी के सेंट पीटर्सबर्ग के विधायक विटाले मिलीनोव ने एड एजेंसी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने ‘शहर की इज्जत बचा ली।’

मिलीनोव ने कहा, “हम वितरक की राय और हितों के बारे में कम परवाह नहीं कर सकते। सेंट पीटर्सबर्ग एक सांस्कृतिक राजधानी है और आप यहां हर तरह का कूड़ा लाकर नहीं डाल सकते।”

रूस की एक प्रमुख टीवी चैनल ने ‘बैड मॉम्स’ का विज्ञापन दिन के समय दिखाए जाने से इसमें निहित यौन सामग्री के कारण इनकार कर दिया। इस कॉमेडी फिल्म में अभिनेता क्रिस्टन बेल और कैथरीन हान ने भी अभिनय किया है। यह रूस में 1 सितंबर को रिलीज हो चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493