सरकार जल्द शुरू करेगी समाजवादी स्मार्ट फोन योजना : अखिलेश

लखनऊ /गाजियाबाद, 5 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाज के सभी वर्गो की सुविधा के लिए राज्य सरकार जल्द ही समाजवादी स्मार्ट फोन योजना शुरू करेगी।

मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी संभावनाओं की सदी है। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार लगातार सूचना तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा दे रही है, जिससे समाज के सभी वर्गो को विकास के लिए समान अवसर उपलब्ध हो सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नि:शुल्क लैपटॉप वितरण योजना के परिणामों से उत्साहित होकर राज्य सरकार ने अब ‘समाजवादी स्मार्ट फोन योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया है। समाजवादी स्मार्ट फोन के माध्यम से जनता एवं सरकार के बीच टू-वे कम्युनिकेशन संभव हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि समाजवादी स्मार्ट फोन अत्याधुनिक तकनीक से युक्त अच्छी गुणवत्ता का ऐसा स्मार्ट फोन होगा, जिसमें स्मार्ट फोन के सभी फीचर्स होने के साथ-साथ विस्तृत एकल एप भी उपलब्ध होगा, जिसमें राज्य सरकार की योजनाओं के ऑडियो, वीडियो एवं टेक्स्टचुअल सूचनाएं शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी स्मार्ट फोन के एप में किसानों एवं ग्रामीणों के लिए अद्यतन तकनीक, कृषि उत्पादों के वर्तमान बाजार दर तथा अभिनव कार्य पद्धति (बेस्ट प्रैक्टिसेस) के अलावा मौसम की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।

अखिलेश ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी, दूध संग्रह एवं परिवहन केंद्र के साथ-साथ दुग्ध मूल्य तथा इस क्षेत्र में अपनाई जाने वाली बेहतर कार्यप्रणाली की जानकारी शामिल होगी। इस स्मार्ट फोन में नौकरी के आवेदकों के लिए भी सुविधाएं रहेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493