नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने पार्टी के एक विधायक द्वारा लगाए गए आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि वह विधायक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे। विधायक कर्नल देविंदर सेहरावत ने सिंह पर अरोप लगाया है कि वह पंजाब विधानसभा चुनाव में टिकट का वादा कर महिलाओं का शोषण कर रहे हैं।
नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने पार्टी के एक विधायक द्वारा लगाए गए आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि वह विधायक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे। विधायक कर्नल देविंदर सेहरावत ने सिंह पर अरोप लगाया है कि वह पंजाब विधानसभा चुनाव में टिकट का वादा कर महिलाओं का शोषण कर रहे हैं।
संजय सिंह ने मीडिया से कहा, “सेहरावत द्वारा मुझ पर लगाया गया आरोप निराधार और दुर्भावनापूर्ण है। उन्होंने मेरी छवि खराब करने की कोशिश की है, मैं उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराऊंगा।”
उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव अभियान को रास्ते से भटकाने के लिए उनके और आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अकाली दल की साजिश है। सेहरावत इनसे मिले हुए हैं।
उन्होंने कहा, “भाजपा और अकाली दल पंजाब में आप के बढ़ रहे जनाधार से परेशान हैं, क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि हम वहां 100 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं। दिल्ली के विधायक का इस्तेमाल मुझे और पार्टी को बदनाम करने के लिए किया गया है।”
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजे पत्र में आप विधायक सेहरावत ने रविवार को कहा था, “पंजाब में टिकट देने के बदले महिलाओं के शोषण की खबरें आ रही हैं। दिल्ली के विधायकों को जानकारी नहीं है कि पंजाब में उनके पार्टी प्रतिनिधि क्या कर रहे हैं।”
उन्होंने आगे लिखा, “अब स्थिति बचाव से बाहर और शर्मनाक होती जा रही है। इन सड़े तत्वों को हटाने के लिए कार्रवाई की जरूरत है।”
सेहरावत ने सोमवार को कहा, “मैंने पूरी जिम्मेदारी के साथ दो पत्र लिखे हैं। मैं अपनी बात पर कायम हूं और अंत तक रहूंगा।”
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आप पंजाब में प्रमुख दल के रूप में उभरने जा रहा है।
संजय सिंह ने आगे कहा कि सहरावत आप के टिकट पर तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं और तीसरे प्रयास में जीते हैं। यदि सहरावत में थोड़ी भी नैतिकता है तो लोगों को बताएं कि उन्होंने इन तीन टिकटों को हासिल करने के लिए उन्होंने पार्टी के पक्ष में क्या किया है।
पार्टी के पंजाब प्रभारी ने कहा, “सहरावत के आरोप पंजाब के लोगों और बेटियों के लिए शर्मिदगी भरे हैं। ये आरोप राजनीति के गिरते मूल्यों को दिखा रहे हैं।”
उन्होंने जोर देकर कहा कि बीते चार साल में उन पर कई आरोप लगाए गए, लेकिन वह सभी आरोपों से साफ बाहर निकल कर आए।
संजय सिंह ने कहा, “यदि सेहरावत के आरोप सच साबित हुए तो मैं राजनीति और राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लूंगा।”
सेहरावत के पार्टी में बने रहने के फैसले पर सिंह ने कहा कि इसका फैसला पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल वेटिकन से लौटने पर लेंगे।
केजरीवाल अपनी पार्टी के नेताओं कुमार विश्वास व सत्येंद्र जैन के साथ वेटिकन सिटी में आयोजित उस समारोह में भाग लेने गए हैं, जहां मदर टेरेसा को रविवार को संत की उपाधि दी गई।
dharmpath.com dharmpath