गुवाहाटी, 5 सितंबर (आईएएनएस)। गुवाहाटी में सोमवार को बाल तस्करी में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल ने पांच लड़कों और सात लड़कियों को उनके चंगुल से मुक्त कराया।
यह घटना रंगिया रेलवे स्टेशन की है, जो असम के मुख्य शहर गुवाहाटी से 50 किलोमीटर की दूरी पर है।
अधिकारी ने कहा कि पूछताछ से पता चला कि तस्कर लड़के-लड़कियों को मुंबई से लेकर आ रहे थे।”
dharmpath.com dharmpath