जी-20 से इतर ओबामा, पुतिन के बीच सीरिया, यूक्रेन पर हुई चर्चा

ओबामा और पुतिन के बीच एक घंटे से भी अधिक समय तक बातचीत चली, जो निर्धारित समय से अधिक रहा।

रूस की मीडिया में राष्ट्रपति भवन ‘क्रेमलिन’ के हवाले से कहा गया कि इस दौरान दोनों शीर्ष नेताओं ने सीरिया और यूक्रेन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

गौरतलब है कि अमेरिका और रूस, सीरिया मसले पर एक समझौते तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। ओबामा ने इससे पहले रविवार को कहा था, “दोनों देशों के बीच अभी भी मतभेद बने हुए हैं, इसके बावजूद समझौते की दिशा में प्रगति की उम्मीद बनी हुई है।”

अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी और रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लैवरोव ने इससे पहले रविवार को जी-20 सम्मेलन की मेजबानी कर रहे चीन के पूर्वी महानगर हांगझू में बैठक की थी और सीरिया पर चर्चा की थी।

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, केरी और लैवरोव ने सोमवार को दोबारा चर्चा की, लेकिन इन सबके बावजूद दोनों देशों के बीच सीरिया को लेकर कोई समझौता नहीं हो सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493