प्रत्येक श्रम दिवस पर कैरेबियाई संस्कृति का जश्न मनाने के लिए न्यूयॉर्क शहर में कार्निवल का आयोजन किया जाता है।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, तड़के करीब 3.50 बजे 18 से 20 वर्षीय युवक को सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
वहीं, इसके ठीक 25 मिनट बाद एक 22 वर्षीया महिला की आंख को निशाना बनाकर गोली चलाई गई, जिसकी अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई।
पुलिस ने कहा, इस घटना में कम से कम दो अन्य लोगों को भी गोली मारी गई, जिनकी बचने की संभावना जताई गई है।
पुलिस ने हमले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
dharmpath.com dharmpath