अगली फिल्म के लिए साथ आए विग्नेश और सूर्या

चेन्नई, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। तमिल एक्शन फिल्म ‘सिंघम 3’ में व्यस्त अभिनेता सूर्या ‘नानुम राउडीदान’ के निर्देशक विग्नेश शिवन के साथ अगली फिल्म में काम करेंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

ग्रीन स्टूडियो द्वारा जारी एक बयान में कहा गया,”अपनी अगली परियोजना के लिए सूर्या और विग्नेश के साथ जुड़ने पर हम खुश हैं। अनिरुद्ध रविचंदर को धुनों की रचना करने के लिए अनुबंधित किया गया है।”

यह तमिल फिल्म सूर्या की 35वीं फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग अगले महीने शुरू हो सकती है।

फिल्म की यूनिट से जुड़े करीबी सूत्र को अनुसार, निर्माता मुख्य अभिनेत्री के तौर पर कीर्ति सुरेश या नयनतारा को लेने पर विचार कर रहे हैं।

सूर्या की घरेलू बैनर 2डी इंटरटेनमेंट इस फिल्म का सह-निर्माण करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493