रांची, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार को गैंगवार में दो नक्सली मारे गए।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को तृतीया प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) से संबद्ध दो नक्सलियों के शव रांची से करीब 150 किमी दूर पलामू जिले के भेलवाही गांव से बरामद किया गया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों टीपीसी सदस्यों को एक प्रतिद्वंद्वी गुट ने मार गिराया है।
नक्सलियों ने रविवार को खूंटी जिले के कसीरा गांव के भारत पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट से जुड़े चार लोगों को मार दिया था।
नक्सलियों ने सोमवार को खूंटी जिले के एक युवक को भी मार दिया था।
बीते तीन दिनों में नक्सली समूहों से हुए गैंगवार में आठ लोग मारे जा चुके हैं।
नक्सली राज्य के 24 जिलों में से 18 में सक्रिय हैं।
dharmpath.com dharmpath