अंतराष्ट्रीय कलाकार द्वारा प्रदेश में पहली बार म्यूजिकल वर्कशॉप & सेमिनार, उज्जैन में 22- 23 को उज्जैन में

yaman artउज्जैन । आल मीडिया जर्नलिस्ट सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेश
में पहली अंतराष्ट्रीय कलाकार राष्ट्रगौरव तालसम्राट श्री आदित्य नारायण
बैनर्जी (वाइट हाउस ऑफ अमेरिका में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय
कलाकार) एवं मेस्ट्रो संदीप बैनर्जी द्वारा दो जबलपुर एवं उज्जैन में 2
दिवसीय म्यूजिकल वर्कशॉप का आयोजन जबलपुर में 19-20 सितंबर तो वही उज्जैन
में 22-23 सितंबर को होने जा रहा है। आयोजक एवं संगठन के विनायक ए जैन
लुनिया ने बताया की यह पहला अवसर होगा जब इस तरह के कलाकार द्वारा न
सिर्फ संगीत की तालीम दी जायेगी बल्कि बेस्ट स्टूडेंट को नेशनल और
इंटरनेशनल प्लेटफ़ॉर्म भी प्रदान किया जायेगा। राष्ट्रिया महासचिव संतोष
कुमार सोनी ने बताया कि वर्कशॉप के फॉर्म 7 सितंबर तक भरे जा रहे है।
फॉर्म के लिए संगठन का शहर कार्यालय बालाजी को- ऑपरेटिव सोसाइटी, पुराना
रोजगार कार्यालय, फ्रीगंज, उज्जैन पर संपर्क किया जा सकता है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493