बिहार में पूर्वाचल एक्सप्रेस से कई हथियार बरामद

समस्तीपुर, 7 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने पूर्वाचल एक्सप्रेस की जनरल बोगी से कई हथियार लावारिस हालत में बरामद किए हैं। इस मामले में हालांकि किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

समस्तीपुर रेल थाना प्रभारी विनोद राम ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोलकाता से आ रही ट्रेन में तस्कर हथियारों की खेप के साथ आ रहे हैं। इसे लेकर समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जांच की गई। जांच के दौरान जनरल बोगी से एक बैग से छह पिस्तौल समेत 12 मैगजीन बरामद किए गए।

पिस्तौल और मैगजीन जनरल बोगी में लावारिस हालत में रखे हुए थे।

पुलिस ने आशंका जताई है कि छापेमारी की सूचना मिलते ही तस्कर हथियार छोड़कर फरार हो गए।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी पूर्वाचल एक्सप्रेस से पुलिस ने 17 हथियार बरामद किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493