उप्र में 12 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला

लखनऊ, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने रातों रात 12 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला कर दिया। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, रितेश कुमार सिंह का तबादला निरस्त कर दिया गया है। वह मेरठ में बने रहेंगे।

आधिकारिक आदेश के अनुसार, मंगलवार देर रात को श्वेताभ पांडेय का बागपत से रामपुर, अभिषेक यादव का संभल से बदायूं, उमेश कुमार यादव का बदायूं से संभल, विशाल यादव का हापुड़ से मुरादाबाद, कुमारी श्रेष्ठा का डा. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद से बुलंदशहर तबादला कर दिया गया।

इसके साथ ही राजेश कुमार यादव का लखनऊ से बाराबंकी, दिनेश कुमार सिंह का बाराबंकी से लखनऊ, राजेंद्र प्रसाद यादव का आगरा से फिरोजाबाद, श्यामकांत का फिरोजाबाद से आगरा, प्रमोद कुमार सिंह का बलरामपुर से हरदोई, नितेश सिंह का हरदोई से बलरामपुर तबादला हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493