रूस का तेल उत्पादन 25 वर्षो के उच्चतम स्तर पर

अधिकारियों ने बुधवार को कहा, “अगस्त 2016 में तेल उत्पादन 1.071 करोड़ बैरल प्रतिदिन रहा, हालांकि यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 1.6 फीसदी कम है। पिछले साल की समान अवधि की तुलना में रोजाना तेल उत्पादन हालांकि अगस्त में 0.1 फीसदी की दर से बढ़ा है।”

तेल की कीमतों को स्थिर करने के लिए चीन के शहर हांगझू में पांच सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर रूस तथा सऊदी अरब के बीच एक समझौते से पहले तेल के उत्पादन में यह वृद्धि सामने आई।

समझौते के तहत दोनों देश तेल की कीमतों को स्थिर करने तथा उद्योग में तेजी से निवेश सुनिश्चित करने को लेकर बाजार पर नजर रखने तथा सिफारिशों का मसौदा तैयार करने के लिए एक कार्य समूह गठित करेंगे।

सऊदी अरब तथा रूस दोनों देश महत्वपूर्ण तेल निर्यातक देश हैं और जून 2014 की शुरुआत के बाद तेल की कीमतों में कमी के कारण इनके राजस्व में खासी कमी आई है।

साल 2016 के प्रारंभ में तेल की कीमत 13 वर्षो की रिकॉर्ड कमी के साथ प्रति बैरल 27 डॉलर से भी कम हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493