चेन्नई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। मशहूर फिल्मकार सिंगीतम श्रीनिवास राव की योजना जाने-माने भारतीय जीव रसायनविज्ञानी येल्लाप्रगदा के जीवन पर फिल्म बनाने की है और इसके लिए वह कहानी पर काम कर रहे हैं।
चेन्नई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। मशहूर फिल्मकार सिंगीतम श्रीनिवास राव की योजना जाने-माने भारतीय जीव रसायनविज्ञानी येल्लाप्रगदा के जीवन पर फिल्म बनाने की है और इसके लिए वह कहानी पर काम कर रहे हैं।
श्रीनिवास राव ने आईएएनएस को बताया, “मैं पटकथा पर काम करने में व्यस्त हूं और इस प्रक्रिया में कुछ महीने लग सकते हैं। बतौर फिल्म निर्माता मुझे लगता है कि यह बताने के लिए एक प्रेरणादायक कहानी है। जैव रसायन के क्षेत्र में सुब्बाराव का योगदान बहुत बड़ा है और सभी उनके इतिहास के बारे में जानने के हकदार हैं।”
फिल्म के अभिनेता के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में चर्चा करना जल्दबाजी होगी। कहानी पूरी होने के बाद ही वह किसी अभिनेता को काम करने का प्रस्ताव देंगे।
‘पुष्पक,’ ‘माइकल मदना कामा राजन’ और ‘आदित्य -369’ जैसी यादगार फिल्में बनाने वाले सिंगीतम को अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath