मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री आबे से मुलाकात की

वियनतियाने (लाओस), 7 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां अपनी पहली द्विपक्षीय मुलाकात के तहत जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की। दोनों नेता 14वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और 11वें पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन के लिए यहां पहुंचे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने मोदी के हवाले से कहा कि उनकी पहली मुलाकात एक विशेष मित्र और एक मूल्यवान साझेदार के साथ हुई।

स्वरूप ने ट्वीट किया, “महानतम संभावना के साथ रिश्ते को मजबूत करते हुए पहली द्विपक्षीय मुलाकात विशेष मित्र और मूल्यवान साझेदार प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ हुई।”

मोदी भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने बुधवार को लाओस पहुंचे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493