आडवाणी लोकसभा की आचार समिति के फिर अध्यक्ष मनोनीत

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने संसद के निचले सदन की आचार समिति का फिर अध्यक्ष मनोनीत किया है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद भाजपा सदस्य अर्जुन राम मेघवाल को इस समिति से हटा दिया गया है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य अक्षय यादव इस समिति के नए सदस्य हैं। इसी तरह भाजपा के राकेश सिंह भी हैं।

मध्य प्रदेश में जबलपुर के सांसद राकेश सिंह ने लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक मेघवाल का स्थान ले लिया है।

संसद की 15 सदस्यीय आचार समिति अभी नारदा स्टिंग विवाद की जांच कर रही है, जिसमें तृणमूल के सांसदों को कथित रूप से रुपये लेते दिखाया गया है।

अन्नाद्रमुक के ए. अरुणमोझिथेवन, कांग्रेस के निनांग एरिंग, शिरोमणि अकाली दल के शेर सिंह घुबाया, शिव सेना के हेमंत तुकाराम गोडसे, भाजपा के प्रह्लाद जोशी, भोला सिंह, भगत सिंह कोशयारी, करिया मुंडा, सुमेधानंद सरस्वती और जयश्रीबेन पटेल (सभी भाजपा के), बीजू जनता दल के भर्तृहरि महताब और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरसी) के माला रेड्डी इस समिति के अन्य सदस्य हैं।

लोकसभा सूत्रों के मुताबिक, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता पी. करुणाकरण को सदन की बैठक से सदस्यों की अनुपस्थित से संबंधित समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

भाजपा सदस्य रमेश पोखरियाल निशंक को सरकारी आश्वासन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसी तरह चंद्रकांत बी. खरे को पटल पर पत्र रखे जाने से संबंधित समिति का अध्यक्ष और दिलीप कुमार मनसुखलाल गांधी को अधीनस्थ कानून संबंधित समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493