माइकल डगलस को था पिता से तुलना का डर

लंदन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता माइकल डगलस का कहना है कि उन्हें काफी समय तक अपने अभिनेता पिता किर्क डगलस से तुलना किए जाने का डर था और इसकी वजह से उनमें अपने करियर के शुरुआती दिनों में असुरक्षा का भाव था।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, माइकल को लंबे समय तक यह डर बना रहा कि लोग उनके 99 वर्षीय पिता के करियर व उपलब्धियों से उनकी तुलना करेंगे।

ब्रिटेन के टीवी शो ‘गुड मार्निग ब्रिटेन’ में गुरुवार को माइकल ने कहा, “मैं कहूंगा कि मुझमें आत्मविश्वास का अभाव था। सुरक्षा की भावना आने में थोड़ा वक्त लगा।”

उन्होंने कहा, “मेरा मतलब स्पष्ट है कि जब आपके पिता किर्क जैसे बड़े कद के इंसान हों तो तुलना स्वाभाविक है। लेकिन हर किसी की अपनी ताकत और कमजोरियां होती हैं, जिनसे निपटकर आप अपना जीवन सुधारने की कोशिश करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493