चंडीगढ़, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-पाक सीमा से लगे पंजाब के अमृतसर क्षेत्र से 25 पैकेट हेरोइन जब्त की है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी।
बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि यहां से करीब 300 किमी दूर अमृतसर के शाहपुर क्षेत्र की चौकी से हेरोइन जब्त की गई।
बीएसएफ के सतर्क जवानों ने गुरुवार को पाकिस्तान के नजदीक सीमा सुरक्षा बाड़ के पास तस्करों की संदिग्ध गतिविधियां देखीं। तस्करों को चुनौती दी गई, जिसके बाद वे भाग निकले।
यह बरामदगी गुरुवार सुबह इलाके की तलाशी के दौरान हुई।
अधिकारियों ने कहा कि जब्त की गई हेरोइन का वजन और अनुमानित मूल्य अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है।
dharmpath.com dharmpath