कैटरीना को ऊर्जावान मानते हैं ताहा शाह

मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता ताहा शाह ने अपनी फिल्म ‘बार बार देखो’ की सह-अभिनेत्री कैटरीना कैफ की जमकर तारीफ की है।

ताहा ने आईएएनएस को बताया, “सह कलाकार के तौर पर कैटरीना ऊर्जा की पोटली हैं, वह हर दृश्य को आसानी से कर अपने सहकलाकारों को सहज बनाती हैं। डांसर के तौर पर वह सबसे अच्छी हैं। मुझे याद आता है कि ‘नच दे सारे’ गाने के अभ्यास के दौरान उन्होंने इस बात को सुनिश्चित किया कि वह हर कदम को डांस के समय सोच समझ कर रख रही हैं।”

इस रोमांटिक फिल्म के जरिए नित्या मिश्रा बतौर निर्देशक शुरूआत कर रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म नौ सितम्बर को प्रदर्शित हो रही है।

फिल्म में सिद्धार्थ के छोटे भाई के रूप में ताहा नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेत्री सारिका भी हैं।

अनुपम खेर द्वारा निर्मित ‘गुंडे और गुड़िया’ ताहा की अगली फिल्म है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493