जम्मू : गौवंश ले जा रहे वाहन को भीड़ ने आग लगाई

जम्मू, 8 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार को गौवंश ले जा रहे एक वाहन को घरकर भीड़ ने उसमें आग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि वाहन को चिंगुस गांव के मुगल रोड पर भीड़ ने घेर लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “भीड़ ने वाहन में आग लगा दी, हालांकि चालक और सभी मवेशी सुरक्षित हैं।”

हिंदू बहुल जम्मू क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण गौ जाति के पशुओं का कारोबार करने वालों पर पिछले कुछ समय से हमले कर रहे हैं। उनका आरोप है कि व्यापारी गौमांस का कारोबार कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493