समाचार एजेंसी तास के अनुसार, देश के खेल मंत्री विताली मुतको ने यहां पैरालम्पिक खेलों के समानांतर शुरू किए गए खेलों के उद्घाटन समारोह में कहा कि रूस में पैरालम्पिक खेलों को अधिकारियों की ओर से समर्थन, ध्यान मिलना जारी रहेगा।
मुतको ने कहा, “मैं जानता हूं कि आप सबसे, आपके कोचों से, रूस पैरालम्पिक समिति (आरपीसी) से, आपके दोस्तों और रिश्तेदारों से निजी तौर पर कितनी कड़ी मेहनत की इसमें जरूरत है।”
रूस की ओर से शुरू किए गए खेलों में कुल 263 एथलीट 18 स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं।
मुतको ने कहा, “मैं काफी क्षमाप्रार्थी महसूस कर रहा हूं कि आप इस बार रियो पैरालम्पिक खेलों में हिस्सा नहीं ले पाए, लेकिन हम जल्द से जल्द पैरालम्पिक खेलों में लौटने के लिए हर भरसक प्रयास करेंगे।”
अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईपीसी) ने रूस पैरालम्पिक टीम को इस साल रियो डी जनेरियो में हो रहे पैरालम्पिक खेलों से प्रतिबंधित कर दिया गया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि अगर रूस की पैरालम्पिक टीम को पैरालम्पिक खेलों से प्रतिबंधित किया गया, तो देश अपने स्तर पर इसी प्रकार के समानांतर खेलों की शुरुआत करेगा।
dharmpath.com dharmpath