रिलायंस जियो ने क्वांटम ग्लोबल से किया करार

रुड़की, 8 सितंबर (आईएएनएस)। रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड और उत्तराखंड की क्वांटम ग्लोबल कैम्पस के बीच छात्रों के हित में समझौता हुआ है। अपनी फोर जी सर्विसिज के चलते इन दिनों खबरों में बनी रहने वाली यह कंपनी इस ज्ञापन के तहत अब छात्रों को दूरसंचार से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान करेगी।

दूसरी तरफ अगर क्वांटम ग्लोबल कैम्पस की बात की जाए तो यह निजी संस्थान उत्तराखंड की श्रेष्ठ संस्थनों में गिनी जाती है।

ऐसा पहली बार हुआ है कि रिलायंस ने एक शिक्षण संस्थन के साथ मिलकर इस तरह के समझौते पर हस्ताक्ष्र किए हैं। जाहिर है, इस पहल से संस्थान के छात्रों के लिए दूरसंचार जगत में नए रास्ते खुल जाएंगे।

कैम्पस अधिकारियों के अनुसार, बच्चों के प्रशिक्षण के लिए स्मार्ट रूम्स बनाए जाने की योजना है, जो सभी जरूरी तकनीकी उपकरणों से लैस होंगे। बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान करने के बाद रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड के द्वारा उन्हें सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे।

दोनों संगठनों ने इस समझौते पर हस्ताक्षर एक कार्यक्रम के दौरान किए, जिसमें रिलायंस से आर.वी. बालासुब्रमण्यम (वाइस प्रेसीडेंट, लर्निग एंड डिवलपमेंट) और क्वांटम ग्लोबल कैम्पस से निदेशक डॉ. गुलशन चौहान मौजूद रहे। यह ज्ञापन दोनों संगठनों को तीन वर्षों तक साथ जोड़े रखेगा।

समझौते के उद्देश्य पर बात करते हुए क्वांटम के निदेशक गुलशन चैहान ने कहा “आज के तकनीकी दौर में किसी भी देश के लिए उसका डिजिटल विकास होना बहुत आवश्यक हो गया है और डिजिटल सेवाओं के विकास में रिलायंस जियो का योगदान अतुलनीय है। साथ ही हमारे संस्थान को हमेशा औद्योगिक पहुंच के लिए जाना गया है तो अब इस समझौते की मदद से हमारे छात्र डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नए और बेहतर आयाम तय कर पाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493