एक फिल्म से कहीं बढ़कर है ‘मैरी कॉम’ : प्रियंका

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म ‘मैरी कॉम’ ने अपनी रिलीज के दो साल पूरा कर लिए हैं। इस मौके पर अभिनेत्री का कहना है कि यह फिल्म उनके लिए महज एक फिल्म नहीं, बल्कि उससे बढ़कर मायने रखती है।

प्रियंका ने इस बायोपिक की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “वाह, समय कैसे गुजर जाता है। ‘मैराकॉम’ के दो साल हो गए। यह फिल्म मेरे लिए एक फिल्म से कहीं बढ़कर थी। मुझे लगता है कि मैंने अपने पिता को खोने की सारी तकलीफ को इस फिल्म में डाला है।”

बॉक्सिंग चैंपियन एम.सी. मैरीकॉम के जीवन पर आधारित इस बायोपिक में प्रियंका ने एक निडर खिलाड़ी की भूमिका को निभाया है।

प्रियंका (34) ने इस फिल्म पर उनके साथ काम करने वाले संजय लीला भंसाली, उमंग कुमार, मैरीकॉम, सैविन और फिल्म को प्यार देने के लिए लोगों का भी धन्यवाद किया।

संजय लीला भंसाली प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 मोशंस पिक्चर्स द्वारा बने इस फिल्म को उमंग कुमार ने निर्देशित किया। फिल्म में अभिनेता दर्शन कुमार भी थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493