पाकिस्तान ने भारत पर आतंकवाद के वित्तपोषण का आरोप लगाया

इस्लामाबाद, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने गुरुवार को अपनी सरजमीं पर आतंकवाद के वित्तपोषण का आरोप भारत पर लगाते हुए कहा कि विध्वंसक गतिविधियों में भारत के लिप्त होने के पुख्ता सबूत हैं।

पाकिस्तान का यह बयान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जी20 सम्मेलन में उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा, “दक्षिण एशिया में केवल एक देश दुनिया भर के देशों में आतंकवाद के एजेंटों को फैला रहा है।”

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जाकरिया ने मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, “वास्तव में वह एकमात्र देश भारत है।”

जाकरिया ने कहा कि भारत के कथित जासूस कुलभूषण जादव द्वारा कबूलनामे वाले बयान से स्पष्ट हो जाता है कि कौन सा देश आतंकवाद का प्रसार कर रहा है।

यह पूछे जाने पर कि क्या आगामी संयुक्त राष्ट्र महासभा के सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जादव के मुद्दे को उठाएंगे, प्रवक्ता ने कहा, “भारत की संलिप्तता के मुद्दे पर निश्चित रूप से प्रकाश डाला जाएगा।”

उन्होंने कहा, “मुद्दे को उठाया जाएगा, क्योंकि इसका पाकिस्तान में आतंकवाद की घटनाओं से सीधा संबंध है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493