दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर पुतिन के रुख की चीन ने की प्रशंसा

पुतिन ने चीन में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान कहा था कि दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर चीन के रुख का रूस समर्थन करता है और किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप का विरोध करता है।

प्रवक्ता हुआ चुनिंग ने कहा, “राष्ट्रपति पुतिन के रुख से स्पष्ट होता है कि रूस का पक्ष उद्देश्यपूर्ण तथा निष्पक्ष है और यह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से न्याय की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है।”

वस्तुत:, यदि कोई भी देश दक्षिण चीन सागर में सचमुच में शांति व स्थिरता का पक्षधर है, तो वह अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के आधार पर संबंधित देशों के साथ मुद्दे के समाधान के लिए चीन का समर्थन करेगा।

उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता न्यायाधिकरण ने दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर अपना फैसला चीन के खिलाफ दिया है, जबकि चीन ने कहा है कि वह इस फैसले को नहीं मानेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493