समाज के नवनिर्माण में भविष्य के प्रति दृष्टिकोण की महत्वपूर्ण भूमिका : अंसारी

बिहारशरीफ , 8 सितंबर (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने यहां गुरुवार को नालंदा विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य के प्रति हमारा दृष्टिकोण समाज और विश्व के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अपनी दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने नालंदा विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी उत्तर दिया। एक छात्र के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं कि बड़े उद्योगों के लगने से ही बिहार का विकास हो सकता है। हमें छोटे ओर कुटीर उद्योगों पर भी ध्यान देना चाहिए।

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को भविष्य के प्रति अपना ²ष्टिकोण स्पष्ट रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द और एक दूसरे के विचारों का सम्मान ही हमारे अस्तित्व को मजबूती देगा। अंसारी पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने की भी चर्चा की।

इस साल इस विश्वविद्यालय में विभिन्न देशों के 128 विद्यार्थी नामांकित हुए हैं।

इसके बाद उपराष्ट्रपति प्राचीन नालंदा विश्वविद्याल के भग्नावशेषों को देखने पहुंचे। भग्नावशेषों के देखने के क्रम में उपराष्ट्रपति ने लोगों से कई जानकारियां भी हासिल की।

इसके पूर्व उपराष्ट्रपति के पटना पहुंचने पर हवाईअड्डे पर राज्यपाल डॉ. रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। यहां से राष्ट्रपति सीधे नालंदा के राजगीर के लिए रवाना हो गए।

भारतीय वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से उपराष्ट्रपति पटना से नालंदा के पर्यटन स्थल राजगीर पहुंचे। राजगीर में स्थापित अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन हॉल पहुंचने पर नालंदा विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा़ॅ गोपा सब्बरवाल सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति गुरुवार को रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे। उपराष्ट्रपति शुक्रवार को पटना स्थित संत माइकल स्कूल जाएंगे। इसके बाद बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 90 वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करेंगे।

उपराष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493