भोपाल, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार सुबह तेज धूप रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान सागर व जबलपुर संभाग के अलावा सतना, उमरिया, अलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ, धार, नीमच आदि स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।
भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री, इंदौर का 20.5 डिग्री, ग्वालियर का 27 डिग्री और जबलपुर का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री, इंदौर का 30.2 डिग्री, ग्वालियर का 35 डिग्री और जबलपुर का 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath