बिहार में हल्की बारिश की उम्मीद

पटना, 9 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, गया का 25.8 डिग्री और मुजफ्फरपुर का 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री, गया का 30.3 डिग्री तथा दरभंगा का 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 2.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493