अमिताभ ने ‘जुल्फिकार’ की तारीफ की

मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने फिल्म निर्माता श्रीजीत मुखर्जी की अपराध पर आधारित आगामी बंगाली फिल्म ‘जुल्फिकार’ की जमकर तारीफ की है।

मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने फिल्म निर्माता श्रीजीत मुखर्जी की अपराध पर आधारित आगामी बंगाली फिल्म ‘जुल्फिकार’ की जमकर तारीफ की है।

अमिताभ (73) ने प्रोसेनजीत मुखर्जी, परमब्रता चटर्जी और पाउली दाम जैसे सितारों से सजी फिल्म के ट्रेलर के लिंक को साझा करते हुए ट्वीट किया।

उन्होंने ट्वीट किया, “बंगाली में श्रीजीत द्वारा जूलियस सीजर की कितनी अद्भुत व्याख्या”।

‘जुल्फिकार’ विलियम शेक्सपियर की दो रचनाओं ‘जूलियस सीजर’ और ‘एंटोनी एंड क्लियोपेट्रा’ के रूपांतरण पर आधारित है।

बॉलीवुड की बात की जाए तो मुखर्जी ने विद्या बालन की आगामी फिल्म ‘बेगम जान’ का निर्देशन किया है, जो उनकी बंगाली पेशकश ‘राजकहिनी’ पर आधारित है।

विशेष फिल्म्स और प्ले इंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘बेगम जान’ के जरिए मुखर्जी बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493