एम्बर रोज की नींद हराम हुई

लॉस एंजेलिस, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका की मशहूर मॉडल एम्बर रोज की आजकल नींद हराम हो गई है।

दरअसल एम्बर की नींद उड़ने के पीछे यौन संबंध को लेकर हाल ही में किया गया एक प्रयोग है, जिसमें एम्बर ने एकसाथ एक पुरुष और एक महिला के साथ यौन संबंध स्थापित किए।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, 32 वर्षीय मॉडल ने हाल ही में बेडरूम में किए गए अपने इस प्रयोग को भयावह बताया है।

अपने पहले ‘लवलाइन पॉडकास्ट’ रेडियो शो में रोज ने बताया, “हम बस एक साथ आए, एक लड़का और एक लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाना भयावह है। यह बहुत बुरा था। यह भयानक था। वास्तव में मेरी रातों की नींद हराम हो गई है।”

उनके अनुसार उन पर उम्र बढ़ने के साथ नई-नई चीजों का अनुभव करने का दबाव था और यह प्रयोग उन्हें इसलिए करना पड़ा क्योंकि वह सेक्स के बारे में बहुत बात करती हैं और उन्होंने अपनी बेहतर समझ के विपरीत जाकर यह यह प्रयोग किया।

आगे रोज ने साझा किया कि उन्हें इस अनुभव से घृणा हो गई है।

उनके अनुसार वह जुनूनी प्रेमिका हैं और इस प्रयोग में उन्हें प्रेम को लेकर कहीं जुनून नहीं नजर आया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493