प्रशासन ने गिलानी का संवाददाता सम्मेलन नहीं होने दिया

श्रीनगर, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रशासन ने यहां शुक्रवार को अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी का संवाददाता सम्मेलन नहीं होने दिया।

गिलानी ने श्रीनगर के ऊपरी इलाके हैदरपोरा स्थित अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन बुलाया था।

गौरतलब है कि गिलानी को उनके आवास में ही नजरबंद कर रखा गया है।

शुक्रवार को पूर्व निर्धारित समयानुसार सुबह 11.00 बजे पत्रकार गिलानी के घर पहुंचे, लेकिन बड़ी संख्या में तैनात पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने उन्हें रोक लिया और मीडियाकर्मियों को वहां से चले जाने के लिए कहा।

सुरक्षा बलों के हस्तक्षेप के कारण संवाददाता सम्मेलन नहीं हो सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493