मुंबई हमले के बाद तटीय सुरक्षा के महत्व का पता चला : राजनाथ

पणजी, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद तटीय सुरक्षा के महत्व का पता चला।

सिंह भारतीय तटरक्षक द्वारा गश्ती पोत आईसीजीएस सारथी को सेवा में शामिल किए जाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम से इतर मौके पर बोल रहे थे।

भारतीय तटरक्षक को “समुद्री सुरक्षा का केंद्रीय स्तंभ” बताते हुए सिंह ने कहा, “साल 2008 में आतंकियों ने तटीय सुरक्षा की खामियों का लाभ उठाकर समुद्री मार्ग के जरिए मुंबई पर हमला किया, जिसके बाद तटीय सुरक्षा का महत्व पता चला।”

उन्होंने कहा कि आईसीजीएस द्वारा भारतीय समुद्री तट के संवेदनशील स्थानों सहित अंडमान द्वीप समूह और अरब सागर में जहाजों की आवाजाही पर नजर रखी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493