कोलकाता, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार का सचिवालय बम से उड़ाने संबंधित एक फोन काल प्राप्त होने के बाद राज्य सचिवालय नबन्ना की सुरक्षा शुक्रवार को चुस्त कर दी गई।
पुलिस ने कहा कि हावड़ा जिले के पड़ोस में नबन्ना स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक अनजान व्यक्ति ने सुबह लगभग 10 बजे कॉल किया।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। कॉल सुबह लगभग 10 बजे आया था।”
dharmpath.com dharmpath